■ 16वीं राष्ट्रीय कुडो प्रतियोगिता 2025-26 में शानदार प्रदर्शन

● मुंबई।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय इंदौर स्टेडियम में आयोजित 16वीं राष्ट्रीय कुडो प्रतियोगिता 2025-26 में 26 अक्टूबर को कियारा मनोज सिंह ने अपने शानदार प्रदर्शन से सभी का दिल जीत लिया। वर्ष की कम आयु वर्ग (जूनियर कैटेगरी) में भाग लेते हुए कियारा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया।
कियारा के इस विजयी प्रदर्शन ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता में देशभर के विभिन्न राज्यों से प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, लेकिन कियारा ने अपने आत्मविश्वास, कौशल और लगन के दम पर निर्णायकों को प्रभावित किया। आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि इतनी कम उम्र में कियारा द्वारा स्वर्ण पदक जीतना आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक उदाहरण है। वहीं, कियारा के कोच ने बताया कि उनकी मेहनत और अनुशासन ने इस उपलब्धि में अहम भूमिका निभाई है। कियारा मनोज सिंह की इस उल्लेखनीय सफलता पर शुभेच्छाओं का तांता लग गया है। स्थानीय नागरिकों एवं शिक्षकों ने भी उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
