
● मुंबई
राष्ट्रीय कवि संगम मुंबई, हिंदी साहित्य भारती और साहित्य के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित ‘अभिव्यक्ति के स्वर’ बहुभाषीय कवि सम्मेलन एवं पुस्तक लोकार्पण समारोह का आयोजन मुंबई प्रेस क्लब में किया गया। इस आयोजन की संयोजक प्रतिष्ठित लेखिका एवं शायरा रीमा राय सिंह थीं। कार्यक्रम का संचालन सुप्रसिद्ध मंच संचालक डॉ. वर्षा महेश ने किया।
इस अवसर पर कोकण रेलवे के प्रबंध निदेशक संतोष कुमार झा की पुस्तक ‘स्याही के सिपाही’ का लोकार्पण भी किया गया।

अनेक सुप्रसिद्ध कवियों ने अपने स्वरों से अभिव्यक्ति के स्वर को समृद्ध किया, जिनमें गजानन महत्पूरकर, रोशनी किरण, कृपाशंकर मिश्रा, अंजनी कुमार द्विवेदी, रीता कुशवाह, सीमा त्रिवेदी, किरण तिवारी, पल्लवी रानी, लक्ष्मी यादव, अनिल गौड़, राजू मिश्र, ताज मोहम्मद ताज तथा अन्य अनेक गणमान्य साहित्यकार शामिल थे।
जनभाषा प्रचार समिति ठाणे के अध्यक्ष नंदलाल क्षितिज भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता देवमणि पांडे ने की और मुख्य अतिथि के रूप में संतोष कुमार झा उपस्थित थे। विशेष अतिथि के रूप में कमलेश पाठक, रागिनी, वीरेंद्र शाह, महेंद्र सुराणा, नवीन चतुर्वेदी तथा आकाशवाणी मुंबई के वरिष्ठ उद्घोषक आनंद सिंह मंचासीन रहे। इन सभी मान्यवरों की उपस्थिति से मंच की गरिमा और बढ़ गई।
उपस्थित कवियों ने अपनी उत्कृष्ट रचनाओं से अभिव्यक्ति के स्वर को ऊँचाइयों तक पहुँचा दिया। कार्यक्रम के अंत में रीमा राय सिंह ने सभी अतिथियों और कवियों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।
