
■ मुंबई ।
विगत कई दिनों से डॉ सुधेन्दु ओझा मुंबई प्रवास पर हैं। वे प्रसिद्ध साहित्यकार, उपन्यासकार, पत्रकार, प्रकाशक और कवि हैं। मुंबई में उन्होंने कई साहित्यिक मुलाकातें और यात्राएं कीं। इसी क्रम में उन्होंने मुंबई की विदुषी कवयित्री विनिता सहल का गोष्ठी निमंत्रण स्वीकार किया।
जुहू में आयोजित इस गोष्ठी में मुंबई के प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे। नीलांबरी फाउंडेशन की संस्थापक अध्यक्ष डॉ नीलिमा पाण्डेय और मीडिया प्रभारी लक्ष्मीकांत कमलनयन ने डॉ ओझा को शाल और कलम भेंट कर सम्मानित किया।
मुख्य उपस्थिति में श्याम तिवारी, कवयित्री लक्ष्मी यादव ‘ओजस्विनी’, आत्मिक श्रीधर मिश्रा और कवयित्री स्निग्धा शामिल रहे, जिन्होंने प्रभावी रचनाएं प्रस्तुत कीं।
