
● मुंबई
खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के अंतर्गत सनातन प्रीमियर लीग द्वारा मुंबई में निःशुल्क क्रिकेट ट्रायल का आयोजन किया जा रहा है। यह ट्रायल 12 एवं 13 फरवरी 2026 को चाचा नेहरू पार्क, अंधेरी वेस्ट, मुंबई (वर्सोवा मेट्रो स्टेशन के पास) प्रातः 10 बजे से सायं 4 बजे तक आयोजित होगा।
इस ट्रायल में 15 से 40 वर्ष के इच्छुक सनातनी खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। ट्रायल की चयन समिति में कुलदीप सिंह, दुश्यंत त्यागी, जय गोपाल, अमरदीप एवं विक्रांत नागर जैसे अनुभवी और प्रतिष्ठित सिलेक्टर्स शामिल रहेंगे। चयनित खिलाड़ियों को आगामी मुख्य प्रतियोगिता के लिए इंदौर में 12 से 15 मार्च 2026 तक आयोजित होने वाली सनातन प्रीमियर लीग में खेलने का अवसर मिलेगा।
इस आयोजन में अनन्त विभूषित जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्री सदानंद सरस्वती जी महाराज अपने कर-कमलों से विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित करेंगे।
सनातन प्रीमियर लीग का मार्गदर्श स्वयं पूज्य श्री देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज करेंगे। पूज्य श्री प्रदीप मिश्रा जी, पूज्य श्री चिन्मयानंद बापू जी, पूज्य श्री इंद्रेश उपाध्याय जी, पूज्य अनिरुद्धाचार्य जी महाराज जी सहित अनेक संत-महात्माओं की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। इस लीग में अरुण गोविल, ग्रेट खली, सुरेश रैना, मोहित शर्मा, उमेश यादव एवं परवीन कुमार सहित कई गणमान्यों की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।
