
● मुंबई
राजभवन के गरिमामय प्रांगण में आयोजित एक सादगीपूर्ण किंतु प्रभावशाली समारोह में युवा लेखिका तान्या सिंह की तीसरी पुस्तक “सपनों की उड़ान” का लोकार्पण पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के कर-कमलों से संपन्न हुआ।
कोश्यारी ने पुस्तक के विमोचन के पश्चात तान्या सिंह को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि कम आयु में लेखन के प्रति ऐसी गंभीरता और समर्पण प्रेरणादायक है। समारोह में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित लेखिका एवं समाजसेविका डॉ. मेघा किरीट सोमैया और कवयित्री रीमा राय सिंह भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
- तान्या की तीसरी कृति
“सपनों की उड़ान” तान्या सिंह की तीसरी प्रकाशित कृति है। इससे पूर्व वे 15 वर्ष की आयु में एक काव्य-संग्रह और 16 वर्ष की आयु में एक लघु उपन्यास प्रकाशित कर साहित्य जगत में अपनी पहचान बना चुकी हैं। कम उम्र में निरंतर सृजन और प्रकाशन उनकी प्रतिभा, अनुशासन और संवेदनशील दृष्टि का परिचायक माना जा रहा है।
