■ नालासोपारा
कुश जनसेवा फाउंडेशन द्वारा नालासोपारा पूर्व स्थित श्रीराम नगर में फाउंडेशन कार्यालय पर भव्य ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगरसेवक प्रदीप सिंह (प्रदीपिका सिंह) द्वारा तिरंगा फहराया गया।
कार्यक्रम में कुश जनसेवा फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय तिवारी, डॉ. कमल चंद, संजय सिंह, डॉ. भानु यादव, बलीराम यादव, कमल सौरभ, चंद्र शेखर शर्मा, मिथुन लाल कश्यप सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। इनके साथ पदाधिकारियों में तालुक यादव, विनोद गुप्ता, चौधरी चरण पटेल, विनय मिश्रा, प्रकाश चौहान तथा अन्य कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस अवसर पर कुश जनसेवा फाउंडेशन द्वारा निःशुल्क मेडिकल हेल्थ चेकअप कैंप की शुरुआत की गई जिसमें पुरुषों, महिलाओं एवं बच्चों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। जरूरतमंद मरीजों को आधे मूल्य पर दवाइयों का वितरण किया गया।
इस सफल आयोजन में डॉ. राहुल यादव, शैलेश सौरभ, सुशील दुबे, राकेश राय, विवेक ठाकुर, मदन तिवारी, सुरेश यादव, मनोज गौतम एवं अवधेश सैनी तथा मिथुन चौधरी का बहुमूल्य योगदान रहा।निःशुल्क मेडिकल कैंप को सफल बनाने में दिनेश प्रताप सिंह की प्रेरणादायक भूमिका रही। कुश जनसेवा फाउंडेशन की संस्थापिका श्रीमती मिथलेश संजय सिंह ने बताया कि संस्था द्वारा इस प्रकार के निःशुल्क मेडिकल हेल्थ कैंप प्रत्येक रविवार को विभिन्न स्थानों पर आयोजित किए जाते रहेंगे।
