
▪️मुंबई
बिग बैड क्रिएटर्स की ओर से ‘साहित्य, सिनेमा और मुंबई’ विषय पर विशेष परिसंवाद आयोजित किया गया। इसमें बंबई से मुंबई तक के सफर और शहर के बदलते सामाजिक-सांस्कृतिक स्वरूप पर चर्चा हुई।
पत्रकार-लेखक विवेक अग्रवाल ने अंडरवर्ल्ड, लेखिका रीता दास राम ने उपन्यासों, प्रो. रामबक्ष ने साहित्य पर आधारित फिल्मों, कमर हाजीपुरी ने भोजपुरी सिनेमा, राजीव रोहित ने रंगमंच और गीतकार-शायर देवमणि पांडेय ने फिल्मी गीतों में मुंबई की छवि पर विचार रखे। पत्रकार-लेखक राजेश विक्रांत ने अपनी आगामी पुस्तक ‘साहित्य और मुंबई’ की जानकारी दी। नीता बाजपेई और डॉ. सीमा टिबरेवाला ने भी विचार साझा किए।
विवेक अग्रवाल, रीता दास राम, देवमणि पांडेय और राजेश विक्रांत को शाल भेंटकर सम्मानित किया गया। शामी एम. इरफान ने संचालन और पंडित सुभाषचंद्र त्रिपाठी ने आभार व्यक्त किया। आयोजन में गोपीकृष्ण बूबना, कृष्णा गौतम, शाहनवाज और सोनू पाहुजा का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का ‘कैफे बॉलीवुड’ यूट्यूब चैनल पर सीधा प्रसारण भी हुआ।
