
• मुंबई । धनतेरस 2026 पर सोने-चांदी की खरीदारी को लेकर बाजार में उत्साह बना हुआ है। ऑल इंडिया जेम एंड ज्वेलरी डोमेस्टिक काउंसिल (जीजेसी) के अध्यक्ष राजेश रोकड़े के अनुसार, पिछले वर्ष 6 नवंबर को 24 कैरेट सोने का भाव लगभग 1,21,470 रुपए प्रति 10 ग्राम था, जो इस वर्ष बढ़कर करीब 1,44,288 रुपए हो गया है। इस तरह कीमतों में लगभग 19 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, इसके बावजूद मांग मजबूत बनी हुई है।
रोकड़े ने बताया कि निवेश और उपहार देने की परंपरा के चलते सोने के सिक्कों और बार की बिक्री आगे रहने की उम्मीद है। शादी के सीजन के कारण हल्के हॉलमार्क प्रमाणित आभूषणों की मांग भी बढ़ेगी। युवाओं में चांदी के सिक्कों और आभूषणों का आकर्षण बढ़ रहा है। भीड़ से बचने के लिए ग्राहक अग्रिम बुकिंग भी करा रहे हैं।
