- मुंबई। इंडियन ऑयल से सेवानिवृत्त होने के बाद आलोक अविरल ने अपने जीवन की नई पारी की शुरुआत काव्य संग्रह ‘काश! मुझे तुम पढ़ लेते’ के विमोचन के साथ की। नोएडा प्राधिकरण के इंदिरा गांधी कला केंद्र में आयोजित समारोह में कॉरपोरेट, साहित्य, संगीत और कला जगत की हस्तियां शामिल हुईं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता पद्मश्री सम्मानित प्रख्यात कवि डॉ. अशोक चक्रधर ने की। इस अवसर पर वरिष्ठ कवि लक्ष्मी शंकर वाजपेयी, लेखक ओम निश्चल, शायर शाहिद अंजुम, आईपीएस अधिकारी एवं शायर कैसर खालिद, प्रभात प्रकाशन के पवन अग्रवाल, कवयित्री उर्वशी अग्रवाल ‘ऊर्वी’ और प्रोफेसर रहमान मुसव्विर उपस्थित रहे।
प्रसिद्ध कजरी गायिका पद्मश्री उर्मिला श्रीवास्तव, आर्यन्स बैंड के प्रमुख गायक एवं पूर्व डीजी पीआईबी डी.जे. नारायण, ग्रैमी नामांकन प्राप्त सिद्धांत भाटिया, ओएनजीसी के वित्त निदेशक अनुपम अग्रवाल, इंडियन ऑयल के पूर्व निदेशक ए.एम. सिन्हा और पूर्व वित्त निदेशक ए.के. शर्मा ने भी समारोह की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम का संचालन कर्नल संजय चतुर्वेदी ने किया।
