
▪️ पालघर
बिहार में भारत भूषण तिवारी के पुलिस एनकाउंटर में हुई मृत्यु को लेकर उठ रहे सवालों के बीच पालघर पीठाधीश्वर ब्रह्मर्षि योगीराज श्री भारत भूषण भारतेंदु जी महाराज ने निष्पक्ष और पारदर्शी जांच की मांग की है।
उन्होंने कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक राष्ट्र है, जहां संविधान और कानून का शासन सर्वोच्च है। किसी भी संवेदनशील घटना का सत्य केवल निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध जांच से ही सामने आ सकता है। उन्होंने बिहार सरकार एवं संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों से आग्रह किया कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और यदि किसी स्तर पर कानून का उल्लंघन पाया जाए तो दोषियों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जाए। महाराज ने नागरिकों से शांति, संयम और सामाजिक सद्भाव बनाए रखने तथा न्यायपालिका एवं संवैधानिक संस्थाओं पर विश्वास रखने की अपील की।
