
▪️रवीन्द्र मिश्रा @मुंबई
शरद पूर्णिमा के अवसर पर दहिसर पूर्व स्थित राजश्री बैंक्वेट हॉल में डांडिया रास का आयोजन किया गया। पिपलेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट एवं राष्ट्रीय जागरण मंच के संस्थापक अध्यक्ष रमेश पाण्डेय के आयोजन में 250 से अधिक महिलाओं और पुरुषों ने आकर्षक परिधानों में नृत्य कर समां बांध दिया। शाम 6 से रात 10 बजे तक चले कार्यक्रम में गरबा प्रेमियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रतिभागियों के लिए सुंदर नृत्य, आकर्षक वेशभूषा, भाव-भंगिमा और श्रृंगार जैसी श्रेणियों में पुरस्कार रखे गए थे। निर्णायक की भूमिका भावेश पंचाल ने निभाई। वीना पटेल मुख्य अतिथि थीं, जबकि समाजसेवक सुभाष पांडेय, वरिष्ठ पत्रकार द्वय अनिल पांडेय और रवीन्द्र मिश्रा विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
पुरस्कार प्राप्त करने वालों में अनुजा शाह, निलेश गोस्वामी, कृतिका भट्ट, हित चोटानी, निधि कानडिया, चिराग सोनी, समय त्रिवेदी, गीता वीरजी, निखिल सोनार, पूजा सोनार, प्रांती शाह और कविता गोहिल शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन धनंजय कुलकर्णी ने किया।
