- महादेवी वर्मा स्मृति संगोष्ठी आयोजित

- मुंबई। बीरेन्द्र शाह फाउंडेशन की त्रैमासिक साहित्यिक पत्रिका ‘विरासत’ के सिनेमा विशेषांक का लोकार्पण नेशनल गैलरी ऑफ मॉडर्न आर्ट में हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्ष रागिनी बीरेन्द्र शाह, मुख्य अतिथि अतिथि संपादक प्रो. डॉ. मिसाल और विशिष्ट अतिथि दिनेश वर्मा रहे। आशीष शाह, प्रसून शाह, कार्यकारी संपादक डॉ. वर्षा महेश और संपादक मधु चौधरी ने अतिथियों का स्वागत किया। महाराष्ट्र भाजपा के महासचिव निरंजन डावखरे की विशेष उपस्थिति रही।
कार्यक्रम की शुरुआत पल्लवी रानी की सरस्वती वंदना और शाह परिवार की बालिकाओं के नृत्य से हुई। महादेवी वर्मा की स्मृति में आयोजित ‘नीरजा के स्वर’ कवि सम्मेलन में आनंद सिंह, यशपाल सिंह, सरोज सुमन, अंजनी कुमार, अमित उपमन्यु, संध्या यादव और डॉ. अनामिका दुबे ने काव्यपाठ किया।

संगोष्ठी में डॉ. सरस्वती अय्यर, चित्रा देसाई, गंगाशरण सिंह, रामकुमार और डॉ. कृष्ण कुमार मिश्र ने महादेवी वर्मा के साहित्य पर विचार रखे। रंजना हजारे ने सहयोग दिया। मंच संचालन डॉ. वर्षा महेश ने किया और प्रसून शाह ने आभार माना। अभिनेता अक्षय कुमार सिंह, शीतला प्रसाद दुबे और डॉ. कृपाशंकर मिश्र सहित अनेक साहित्यकार व शिक्षाविद उपस्थित रहे।
