- मुंबई। कवि-शायर प्रकाश गर्ग के काव्य-संग्रह ‘जागो एक बार’ का लोकमान्य तिलक टर्मिनस के समीप सिद्धिविनायक सीएचएस परिसर स्थित वीर सेनेटेरियम सभागृह में विमोचन हुआ।

मुख्य अतिथि प्रोफेसर डॉ. दयानंद तिवारी ने कहा कि प्रकाश गर्ग का साहित्य वर्तमान और भावी पीढ़ियों के लिए उपयोगी है। शैलेन्द्र श्रीवास्तव ने कहा कि साहित्य समाज को दिशा देने और नैतिक मूल्यों के प्रति जागरूक करने की शक्ति रखता है। उन्होंने ‘जागो एक बार’ को आत्मचिंतन के लिए प्रेरित करने वाला आह्वान बताया।
डॉ. महेंद्र मिश्रा ने काव्य-संग्रह की रचनाओं का पाठ किया, जबकि कवि-लेखक राजकुमार यादव ‘सरस’ ने संचालन किया। प्रकाश गर्ग ने अपनी स्वरचित रचनाओं से देशभक्ति, मातृत्व प्रेम और सनातन संस्कृति का संदेश दिया।
समारोह में प्रांतीय राष्ट्रभाषा प्रचार समिति के संचालक मंत्री ब्रजेश तिवारी, कवि रवि यादव, स्पर्श देसाई, हॉकी खिलाड़ी मोहम्मद शम्स सहित साहित्यकार, पत्रकार, लेखक, कवि, स्थानीय वरिष्ठ नागरिक और प्रकाश गर्ग के परिजन उपस्थित रहे।
