▪️मुंबई। मुंबई के शायर नवीन जोशी ‘नवा’ के गजल संग्रह ‘नवाइयत’ का विमोचन गोरेगांव पश्चिम स्थित केशव गोरे ट्रस्ट सभागार में आयोजित साहित्यिक समारोह में हुआ।

समारोह में नवीन जोशी ‘नवा’, देवमणि पांडेय, नवीन चतुर्वेदी, ओबैद आज़म आज़मी, माधव बर्वे ‘नूर’ और सिद्धार्थ शांडिल्य मंच पर उपस्थित रहे। संचालन तनोज दाधीच ने किया।
आयोजन का विशेष आकर्षण पूनम विश्वकर्मा और मोहम्मद अहमद की गजल गायकी रही। दोनों कलाकारों ने ‘नवाइयत’ की गजलों को अपनी आवाज देकर श्रोताओं को संग्रह की रचनाओं से परिचित कराया। इस अवसर पर नवीन जोशी ‘नवा’ के पिता प्रमोद जोशी, पत्नी देवयानी जोशी और बेटी मेघशिखा जोशी भी मौजूद रहीं।
