
▪️मुंबई
चित्रनगरी संवाद मंच में रविवार को नाट्य संस्था ‘आकृति’ ने राजीव रोहित के निर्देशन में निर्मल वर्मा के ‘धूप का एक टुकड़ा’ और कृष्ण चंदर की कहानी पर आधारित ‘मेरे दोस्त का बेटा’ का मंचन किया। डॉ. रीता दास राम और संतोष जाधव ने प्रभावशाली अभिनय से दर्शकों की सराहना बटोरी। संगीत निर्देशन साहिल रवि का था। प्रस्तुति के बाद राजीव रोहित और कलाकारों ने दर्शकों के सवालों के जवाब दिए।

दूसरे सत्र में देवमणि पांडेय के संचालन में काव्यपाठ हुआ। अतिथि कवि कमल किशोर भावुक और राजकिशोर त्रिवेदी किशोर का परिचय राजेश विक्रांत ने दिया। अमर त्रिपाठी, नवीन सी. चतुर्वेदी, नीतू पांडेय क्रांति, अंबिका झा, वर्षा गर्ग, राजू मिश्र कविरा, हीरालाल यादव हीरा, धनेश कुमार, हेमंत शर्मा और राजेश ऋतुपर्ण ने रचनाएं सुनाईं। शामी एन. इरफान शामी, सोनू पाहूजा, किशोर सिंह, गोपीकृष्ण बूबना, डॉ. सीमा टिबरेवाल, प्रो. राम बक्ष और डॉ. आर.एस. रावत उपस्थित रहे।
