- मुंबई । महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षा मंडल ने वर्ष 2027 में होने वाली दसवीं और बारहवीं की परीक्षाओं का अंतिम कार्यक्रम घोषित कर दिया है। इसके अनुसार बारहवीं की लिखित परीक्षाएं 8 फरवरी से 18 मार्च 2027 तक आयोजित की जाएंगी, जबकि दसवीं की लिखित परीक्षाएं 15 फरवरी से 15 मार्च 2027 तक होंगी।

बारहवीं कक्षा की प्रायोगिक, मौखिक और आंतरिक मूल्यांकन परीक्षाएं 20 जनवरी से 6 फरवरी 2027 के बीच आयोजित की जाएंगी। मंडल ने विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी के लिए पर्याप्त समय देते हुए अंतिम समय-सारणी घोषित की है।
विद्यार्थी विषयवार परीक्षा की तारीखों और विस्तृत समय-सारणी के लिए महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षा मंडल की आधिकारिक वेबसाइट पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
