- मुंबई । हिंदी साहित्यकार एवं शिक्षाविद् डॉ. शिवम् तिवारी को सजल विधा के सृजन, प्रचार-प्रसार और संवर्धन में योगदान के लिए ‘सजल सेवा रत्न सम्मान-2026’ से सम्मानित किया गया। मथुरा के आरसीए महिला महाविद्यालय में 15 नवंबर को सजल सर्जना समिति के अष्टम वार्षिक सजल महोत्सव में डॉ. अनिल गहलोत और चित्रांश रजनीश ने उन्हें सम्मानित किया।

आईआईटी के पूर्व छात्र डॉ. तिवारी भारतीय सैन्य सेवा में 15 वर्ष रहे हैं। वे पांच पुस्तकों के लेखक और 20 पुस्तकों के संपादक हैं। वर्तमान में प्रतिज्ञा सैनिक स्कूल, बछरावां के प्रबंध निदेशक हैं।
समारोह में डॉ. राजेश श्रीवास्तव, डॉ. केशव देव शर्मा, प्रो. उमापति दीक्षित, डॉ. राजीव द्विवेदी, श्याम प्रकाश देवपुरा, विजय राठौर, इंजी. संतोष कुमार सिंह, डॉ. राम सनेहीलाल शर्मा ‘यायावर’ और एडवोकेट हर्मेंद्र सिंह गौर सहित अनेक साहित्यकार उपस्थित रहे।
