
- मुंबई ।
राष्ट्रीय कवि संगम, महाराष्ट्र प्रांत की अध्यक्ष रीमा राय सिंह के नेतृत्व में संस्था के संस्थापक स्वर्गीय जगदीश मित्तल की स्मृति एवं जन्मजयंती पर ‘काव्यांजलि’ कवि सम्मेलन रीजेंसी बैंक्वेट, वसई पूर्व में आयोजित हुआ। आयोजन में 51 रचनाकारों ने काव्य पाठ किया।
अध्यक्षता राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित लोक गायिका एवं पूर्व दूरदर्शन अधिकारी डॉ. शैलेश श्रीवास्तव ने की। मुख्य अतिथि हास्य कवि महेश दुबे और विशिष्ट अतिथि डॉ. ओमप्रकाश दुबे रहे।
देवेंद्र तिवारी, गुलशन मदान, नवीन चतुर्वेदी, डॉ. कनकलता तिवारी और विजय इंगले का सहयोग रहा। संचालन रवि यादव, सीमा त्रिवेदी और अर्चना झा ने किया।
काव्य पाठ करने वालों में आशुतोष सिंह, अंजनी द्विवेदी, राजू मिश्र, लक्ष्मी यादव, वीनू त्रिपाठी, बिट्टू जैन, संजय रोकड़े, कल्पना उबाले, सरोज गजरे, सुनंदा गिरी, डॉ. अनामिका दुबे, नूतन राय, कल्पना देशमुख, कविता झा, हीरालाल यादव, कमर हाजीपुरी, निमेष कुमार, शिव त्रिपाठी, हरिशंकर त्रिपाठी, रश्मि तिवारी, रम्या तिवारी, कल्पना पांडे, प्रसाद साल्वी, ओमप्रकाश तिवारी, डॉ. विनय उपाध्याय, जयमाला राय, रश्मि कुमार, अंबिका झा, शिवप्रकाश जमदग्निपुरी, माया मेहता, श्रीकृष्ण कालकर, शशिकला कालकर, अंजली जैन, सौरभ सिंह, किरण तिवारी, कल्पना महापुस्कर, अर्चना वर्मा सिंह और विपुल मौर्य शामिल रहे।
