• 57वां भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव गोवा में
- सतींदर मोहन @पणजी

गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत ने 57वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) 2026 के कर्टेन रेजर प्रेस कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन किया। महोत्सव 20 से 28 नवंबर तक गोवा में आयोजित होगा। इसकी थीम ‘सीमाओं से परे कहानियां’ है।
महोत्सव में 86 देशों की 150 से अधिक अंतरराष्ट्रीय फिल्में दिखाई जाएंगी। रूस की ‘फादरलैंड’ उद्घाटन और सिंगापुर की ‘वी आर ऑल स्ट्रेंजर्स’ समापन फिल्म होगी। स्पेन सम्मानित और रूस साझेदार देश रहेगा। आनंद एल राय अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता जूरी के अध्यक्ष होंगे।
भारतीय सिनेमा खंड में 18 भाषाओं की 76 फिल्में प्रदर्शित होंगी। ‘धुरंधर’ और लद्दाखी फिल्म ‘बिकमिंग’ भारतीय पैनोरमा का उद्घाटन करेंगी। ‘रामायण’ ब्रिक्स सिनेमा की उद्घाटन फिल्म होगी। एनिमेशन और फिल्मों पर फिल्में दो नए खंड होंगे।
क्रिएटिव माइंड्स ऑफ टुमॉरो में 100 प्रतिभागी शामिल होंगे। 14 मास्टर क्लास भी आयोजित होंगी। पोलिश फिल्मकार आंद्रेज वायदा को शताब्दी श्रद्धांजलि दी जाएगी। शक्ति सामंत, राज खोसला, उत्तम कुमार, सूर्यकांत मांढरे, प्रेम नज़ीर, राज कुमार, संगीतकार ओ.पी. नैयर और रवि की जन्म शताब्दी भी मनाई जाएगी।
