- मुंबई । संत निरंकारी मिशन ने 15 नवंबर को विरार के नारिंगी और घाटकोपर के गोलीबार स्थित सत्संग भवनों में रक्तदान शिविर आयोजित किए। दोनों शिविरों में कुल 259 यूनिट रक्त संकलित किया गया।

नारिंगी में संत निरंकारी रक्तपेढ़ी और बी.वाई.एल. नायर अस्पताल के सहयोग से आयोजित शिविर में 176 यूनिट रक्त एकत्र हुआ। शुभारंभ नासिक जोन के क्षेत्रीय प्रभारी जनार्दन पाटील ने किया। इस अवसर पर नगरसेविका सुनंदा पाटील और नगरसेवक जितेश राऊत उपस्थित रहे।

घाटकोपर शिविर में 95 लोगों ने पंजीकरण कराया, जिनमें 83 यूनिट रक्त संकलित हुआ। विधायक राम कदम ने उपस्थित होकर मिशन की सेवाओं की सराहना की। उन्होंने रक्तदान को मानवसेवा का अनमोल अवसर बताया।
