- मुंबई: मुंबई यूनिवर्सिटी कालीना परिसर में नेशनल बुक ट्रस्ट, भारत आयोजित मुंबई पुस्तक महोत्सव में महोत्सव के मुख्य संयोजक आचार्य पवन त्रिपाठी और मुंबई इतिहासकार राजेश विक्रांत लिखित दो पुस्तकों ‘आजादी की लड़ाई में मुंबई का योगदान’ और उसके मराठी संस्करण ‘स्वातंत्र्य लढ्यात मुंबईचे योगदान’ (अनुवादिका पल्लवी शिंदे माने विस्कॉन्सिन, यूएसए) पर एक परिसंवाद का आयोजन शनिवार 28 नवंबर 2026 को अपराह्न 3 बजे से 3.45 तक किया गया है। कार्यक्रम की जगह महोत्सव का ऑथर्स कार्नर-2, नजदीक गेट नम्बर 2 है।

इस परिसंवाद में सुप्रसिद्ध कवि व मंच संचालक देवमणि पाण्डेय, मुंबई यूनिवर्सिटी गरवारे संस्थान के हिंदी पत्रकारिता समन्वयक व सुप्रसिद्ध लेखक सैयद सलमान तथा महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री प्रकाश मेहता वक्ता के रूप में उपस्थित रहने वाले हैं। इस अवसर पर दोनों पुस्तकों के प्रकाशक भारत पब्लिकेशन, मुंबई की प्रमुख सुश्री कमर जबीं तथा अनुवादिका पल्लवी माने का सम्मान भी किया जाएगा।

बता दें कि 2022 में ‘आजादी की लड़ाई में मुंबई का योगदान” तथा ‘स्वातंत्र्य लढ्यात मुंबईचे योगदान’ का प्रकाशन वर्ष 2024 है। दोनों पुस्तकें आर के पब्लिकेशन के स्टॉल संख्या ई- 01 पर विक्री के लिए उपलब्ध रहेंगी।
परिसंवाद में अतिथियों का स्वागत आचार्य पवन त्रिपाठी करेंगे जबकि कार्यक्रम का संचालन राजेश विक्रांत द्वारा किया जाएगा।

- बता दें कि मुंबई पुस्तक महोत्सव 24 से 29 नवंबर 2026 तक सुबह 11 बजे से रात 10 बजे तक खुला है। इसमें प्रवेश निशुल्क है और पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था है।
