
धीरज मिश्र@ठाणे
शहर के अल्मेडा रोड स्थित चंदनवाड़ी में परम पूजनीय स्वानंद बाबा सेवा न्यास की ओर से स्वानंद बाबा भक्तों ने गणेश विसर्जन के लिए निकले श्रद्धालुओं को वड़ापाव वितरण किया। वितरण 6 सितंबर, शनिवार को संपन्न हुआ।
बता दें कि यह आयोजन गत 15 वर्षों से आश्रम के मुख्य ट्रस्टी प्रेम शुक्ल, शांति प्रेम शुक्ल तथा पंडित दुर्गा प्रसाद पाठक की देखरेख में किया जाता है। परंपरा के अनुसार, अनंत चतुर्दशी के दिन गणपति विसर्जन करने निकले भक्तों के लिए वड़ापाव एवं जल वितरण की व्यवस्था की जाती है। इस आयोजन में हजारों श्रद्धालु शामिल होकर प्रसाद का आनंद लेते हैं।

इस पुण्य कार्य में में गामा मिश्र, अनिल मिश्र, कमलेश मिश्र, संतोष पाठक, पल्लवी संतोष पाठक, एडवोकेट आर.के. मिश्र, विपेंद्र पाठक (गुड्डू), पप्पू सेठ, सुदेश शुक्ला (मामा), प्रद्युम्न गौड़, मुद्रा शुक्ला, सची शुक्ला, रिद्धि पाठक, सिद्धि पाठक, विधि पाठक, भूमि सुर्वे सहित अनेक भक्तों ने सहयोग प्रदान किया।