
मुंबई। मुंबई के एस.एन.डी.टी. महिला विश्वविद्यालय से संबद्ध श्रीमती पी.एन. दोशी महिला महाविद्यालय के स्नातकोत्तर हिंदी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. वेदप्रकाश दुबे को ब्रजलोक साहित्य कला संस्कृति अकादमी (पंजी.) एवं विश्वशांति मानव सेवा समिति (पंजी.), आगरा (उत्तर प्रदेश) के संयुक्त तत्वावधान में शिक्षक दिवस के स्वर्णिम अवसर पर अखिल भारतीय स्तर पर ‘राष्ट्रीय उत्कृष्ट शिक्षकश्री सम्मान 2025’ प्रदान किया गया है।