
रियाद।
सऊदी अरब ने विदेशी कामगारों को बड़ी राहत देते हुए कफाला सिस्टम को आधिकारिक रूप से समाप्त कर दिया है। जून 2025 में इस फैसले की घोषणा के बाद हाल ही में इसका सरकारी नोटिफिकेशन जारी किया गया।
1950 के दशक से लागू यह व्यवस्था नियोक्ताओं को अत्यधिक अधिकार देती थी, वे कामगारों के पासपोर्ट जब्त रखते थे और उनकी नौकरी या देश छोड़ने की स्वतंत्रता पर रोक लगाते थे। इसी कारण इसे शोषणकारी प्रणाली माना जाता रहा।

अब सऊदी में कॉन्ट्रैक्ट एंप्लॉयमेंट मॉडल लागू किया गया है। नई व्यवस्था के तहत विदेशी कर्मचारी नियोक्ता की अनुमति के बिना नौकरी बदल सकेंगे, देश छोड़ सकेंगे और उन्हें कानूनी सहायता भी प्राप्त होगी।
सऊदी अरब में वर्तमान में 1.3 करोड़ से अधिक विदेशी कामगार हैं, जिनमें लाखों भारतीय शामिल हैं। बांग्लादेश और भारत से आए कामगारों की संख्या सबसे अधिक है।
