
● मुंबई
प्रतापगढ़ के ढिंगवस पूरे छतऊ निवासी और जय हिन्द एकता फाउंडेशन ट्रस्ट के अध्यक्ष एडवोकेट उमेश मिश्रा को राष्ट्रीय परशुराम सेना का महाराष्ट्र महासचिव मनोनीत किया गया है। यह नियुक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश कृष्णकांत मिश्रा की अध्यक्षता में, उनके सामाजिक योगदान और सक्रिय भूमिका को देखते हुए की गई।
नियुक्ति के बाद संगठन और समाज के कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है। एडवोकेट उमेश मिश्रा ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वे पूरी मेहनत और लगन के साथ निभाएंगे। उनका लक्ष्य ब्राह्मण समाज के युवाओं के बीच समन्वय स्थापित करना, उन्हें संस्कारों से जोड़ना और समाज को संगठित कर सकारात्मक दिशा देना है। साथ ही सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाना और पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए सतत प्रयास करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा।
उल्लेखनीय है कि एडवोकेट उमेश मिश्रा पिछले 14 वर्षों से जय हिन्द एकता फाउंडेशन ट्रस्ट के माध्यम से समाज सेवा में सक्रिय हैं। वे प्रति वर्ष रामकथा का आयोजन कर सभी वर्गों को सनातन धर्म से जोड़ने का कार्य करते आ रहे हैं।
जैसे ही उनकी नियुक्ति की जानकारी सार्वजनिक हुई, सोशल मीडिया पर बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया। समर्थकों का मानना है कि उनके नेतृत्व में राष्ट्रीय परशुराम सेना महाराष्ट्र में नई ऊंचाइयों को छुएगी और जनहित के मुद्दों पर प्रभावी भूमिका निभाएगी। सूत्रों के अनुसार नवनियुक्त महासचिव शीघ्र ही प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होकर संगठन की आगे की रणनीति तय करेंगे।
