
● रवीन्द्र मिश्रा@मुंबई
अखिल भारतीय कुंची कोरवे समाज विकास संस्था द्वारा कालीना के कोलिव्हरी विलेज में संस्था का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष परशुराम जाधव ने बताया कि 21 फरवरी को सुबह 11 बजे दीप प्रज्वलित कर समाज के प्रतीक चिन्ह “कुंची” का पूजन किया गया तथा समाज का ध्वज फहराया गया।
इस अवसर पर संस्था की ओर से ज्येष्ठ नागरिकों को सम्मानित कर उन्हें मिठाई खिलाई गई। कुंची कोरवे दिवस के स्थापना अवसर पर मुंबई सहित महाराष्ट्र, कर्नाटक और गुजरात आदि राज्यों में रह रहे समाज के लोगों ने संस्था अध्यक्ष को अपने मोबाइल से फोन कर शुभकामनाएँ दीं।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय पदाधिकारी भीमराव पवार, यलप्पा पवार, सुरेश जाधव, दुर्गेश सांगे, विजय पवार, सोमा पवार, यलप्पा जाधव, अनिल जाधव, भीमा पवार, प्रवीण जाधव, प्रकाश पवार, रवी जाधव, राजाराम जाधव, बाबू जाधव, नागेश पवार सहित समाज के सभी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी तथा क्षेत्र में रहने वाले समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
