- ग्रह-नक्षत्रों की चाल हर सप्ताह जीवन के विभिन्न पहलुओं पर अपना प्रभाव डालती है। करियर, धन, स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन से जुड़े कई संकेत ज्योतिषीय गणनाओं से प्राप्त होते हैं। आइए जानते हैं कि आने वाला सप्ताह सभी 12 राशियों के जातकों के लिए क्या संभावनाएं और सावधानियां लेकर आ रहा है।

● मेष
मेष राशि के जातक इस सप्ताह करियर को लेकर आशान्वित रह सकते हैं। नौकरी और व्यापार के लिए समय सकारात्मक रह सकता है, इसलिए प्रयासों में कमी न होने दें। हालांकि स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं, इसलिए सावधान रहें।
● वृषभ
वृषभ राशि वाले लोगों के कई रुके हुए काम इस सप्ताह अपने आप बनते जाएंगे। धन की प्राप्ति होगी। निवेश के लिए यह बेहतरीन समय है। विशेष रूप से सोना-चांदी में निवेश करना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। करियर में भी उन्नति के संकेत हैं।
● मिथुन
मिथुन राशि वालों के लिए समय लाभदायक बना हुआ है। कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। काम के बोझ से कुछ राहत मिलेगी, जिससे आप परिवार के साथ सुखद समय बिता पाएंगे। यात्रा पर जाने की योजना भी बन सकती है।
● कर्क
कर्क राशि वालों के लिए यह सप्ताह औसत रह सकता है। कामकाज सामान्य रूप से चलता रहेगा। आर्थिक स्थिति मध्यम रह सकती है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और लंबी यात्रा के योग बन रहे हैं। तनाव से बचने का प्रयास करें।
● सिंह
सिंह राशि वालों को इस सप्ताह संभलकर रहने की जरूरत है। किसी से बहस करने या डींग मारने से बचें, क्योंकि कही गई बातों को पूरा कर पाना कठिन हो सकता है। अहंकार नुकसान का कारण बन सकता है। अचानक कोई बड़ा खर्च सामने आ सकता है।
● कन्या
कन्या राशि वालों के करियर के लिए समय औसत रहेगा। प्रेम संबंधों में कुछ समस्याएं आ सकती हैं। हालांकि विवाहित लोगों के लिए समय अच्छा है और वैवाहिक जीवन में मधुरता बढ़ेगी। साझेदारी में व्यवसाय करने वालों का काम अच्छा चलेगा।
● तुला
तुला राशि वालों को इस सप्ताह शत्रुओं पर विजय प्राप्त हो सकती है। काम का बोझ कम होगा और मेहनत का फल मिलेगा। जिन लोगों के कोर्ट-कचहरी में मामले चल रहे हैं, उनके पक्ष में फैसला आने की संभावना है। प्रेम जीवन में नई ताजगी के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है।
● वृश्चिक
वृश्चिक राशि वालों को यह सप्ताह राहत देने वाला रहेगा। खर्चे नियंत्रण में आएंगे। संतान पक्ष से खुशखबरी मिल सकती है। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा और साहस बढ़ा हुआ रहेगा। परिवार को समय दें और गुस्से पर काबू रखें। गुप्त शत्रु शांत होंगे।
● धनु
धनु राशि वालों को आर्थिक लाभ होने के संकेत हैं। करियर में उन्नति के अवसर मिल सकते हैं। कारोबार के लिए भी समय लाभदायक रहेगा। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। नया वाहन या प्रॉपर्टी खरीदने के योग बन रहे हैं। घर में खुशी का माहौल रहेगा।
● मकर
मकर राशि वालों के लिए समय धीरे-धीरे अनुकूल होता जा रहा है। पुरानी समस्याएं दूर होंगी और आपका साहस-पराक्रम बढ़ेगा। आर्थिक लाभ मिलने के योग हैं। छोटे भाई-बहनों का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा।
उपाय: रोजाना हनुमान चालीसा का पाठ करें।
● कुंभ
कुंभ राशि वालों को इस सप्ताह आर्थिक लाभ होने के योग हैं। एक से अधिक स्रोतों से धन प्राप्त हो सकता है। आपकी जमा-पूंजी बढ़ेगी। काम का बोझ कम होगा और घर में सुकून का माहौल रहेगा। यात्रा पर जाने की योजना बन सकती है।
● मीन
मीन राशि पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है, लेकिन सप्ताह के अंतिम दिनों में सूर्य का मीन राशि में गोचर आपके लिए खुशियां ला सकता है। धीरे-धीरे काम बनने लगेंगे, तनाव कम होगा और आपके लक्ष्य पूरे होते नजर आएंगे।
