
● मुंबई
शहर के इंफ्रास्ट्रक्चर को नई रफ्तार देने के लिए मुंबई मेट्रोपोलीटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी (एम एम आर डी ए) जल्द ही पांच बड़े प्रोजेक्ट एक साथ जनता को समर्पित करने जा रही है। अधिकारियों के मुताबिक, इन सभी परियोजनाओं का उद्घाटन जून के पहले पखवाड़े में एक ही दिन किया जा सकता है।
सबसे अहम है मुंबई मोनोरेल की वापसी, जो सितंबर 2025 से तकनीकी खराबियों के चलते बंद थी। मरम्मत और सुरक्षा जांच के बाद अब इसे फिर से शुरू किया जाएगा। इसी के साथ मुंबई मेट्रो लाइन 2बी को चेंबूर नाका तक बढ़ाया जा रहा है, जहां इसका इंटरचेंज मोनोरेल से होगा।
करीब 13 साल से बन रही सांताक्रुज- चेंबूर लिंक रोड का अंतिम हिस्सा भी चालू होगा, जो बीकेसी और वकोला के बीच ट्रैफिक को राहत देगा। हालांकि विशेषज्ञों का मानना है कि ट्रैफिक का दबाव वकोला की ओर शिफ्ट हो सकता है।
वहीं मीरा-भाईंदर में गोल्डन नेस्ट फ्लाईओवर भी शुरू किया जाएगा, जिसे सुरक्षा सुधारों के बाद फिर से डिजाइन किया गया है। इन पांचों परियोजनाओं के शुरू होने से मुंबई की ट्रांसपोर्ट और शहरी सुविधाओं में बड़ा बदलाव आने की उम्मीद है, जिससे आम नागरिकों को राहत और बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी।
