- कांदिवली में 56वां नवरात्र उत्सव

▪️ मुंबई। कांदिवली पूर्व स्थित शिवसेना शाखा क्रमांक 24 के समाज सेवा मंडल की ओर से 56वें नवरात्र उत्सव का भव्य आयोजन किया गया है। मंडल के अध्यक्ष मनोज महादेव मोटे ने बताया कि इस वर्ष महाराष्ट्र के सूखाग्रस्त किसानों की सहायता के लिए मुख्यमंत्री सहायता निधि में चेक जमा कराया जाएगा। अकुर्ली रोड पर रेलवे स्टेशन के पास मां जगदंबा की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना और गरबा का आयोजन किया जा रहा है।
पूर्व नगरसेवक स्वर्गीय महादेव मोटे ने प्रेमजी भाई ठक्कर, मुकुंद गांधी और अन्य व्यापारियों के सहयोग से 1971 में मंडल की स्थापना की थी। इस वर्ष 19 अक्टूबर को महाराष्ट्र और उत्तर भारत के विद्वान पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ चंडी यज्ञ होगा।
आयोजन में उपाध्यक्ष लक्ष्मण घाडगे, सचिव प्रकाश मोरे, सिद्धेश्वर बाग चवरे, शाखा प्रमुख प्रकाश शिंदे, दिलीप आयरे, निवृत्ति मोरजकर, राम राजभर, कैलाश शिंदे, वीरमणि सेल्वराज, भाई बेलंकर, श्याम राजभर, मनोज प्रजापति, मुन्ना गुप्ता और भरत उपाध्याय सहित मंडल के अन्य सदस्य सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
