▪️दूरदर्शन सह्याद्री पर साहित्य और संस्कृति की महक बिखेर रहा ‘शब्द सुरभि’

- मुंबई। दूरदर्शन सह्याद्री पर प्रसारित हो रहा कार्यक्रम ‘शब्द सुरभि’ दर्शकों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। प्रसिद्ध हास्य कवि एवं लेखक डॉ. मुकेश गौतम द्वारा प्रस्तुत यह कार्यक्रम कला, साहित्य, संस्कृति और समाज से जुड़े विषयों पर केंद्रित है।
कार्यक्रम में साहित्य और कला जगत की प्रमुख हस्तियों से रूबरू कराने के साथ प्रसिद्ध कवियों का काव्य पाठ भी प्रसारित किया जाता है। डॉ. गौतम ने बताया कि प्रत्येक कड़ी में दर्शकों को उपयोगी जानकारी देने के लिए विषयों का चयन सोच-समझकर किया जाता है और उसी के अनुरूप अतिथियों को आमंत्रित किया जाता है।
• ‘शब्द सुरभि’ का प्रसारण दूरदर्शन सह्याद्री पर रविवार दोपहर 3.30 बजे, सोमवार शाम 5.30 बजे और बुधवार दोपहर 1.30 बजे होता है। कार्यक्रम कला, साहित्य और संस्कृति के प्रति दर्शकों की रुचि बढ़ाने में योगदान दे रहा है।
