
▪️मुंबई
सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार और लोककल्याण के लिए समर्पित राघवेन्द्र सेवा मंच का प्रत्येक शनिवार आयोजित होने वाला संगीतमय सुंदरकांड पाठ 30 वर्ष पूर्ण कर 31वें वर्ष में प्रवेश कर गया। 17 अक्टूबर 2026 को इस अवसर पर रामभक्तों और मंच के पदाधिकारियों में उत्साह रहा।
मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार मिश्र ने सभी सहयोगी रामभक्तों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह निरंतर यात्रा प्रभु श्रीराम की कृपा, भक्तों की श्रद्धा और सहयोग का परिणाम है। उन्होंने कामना की कि सभी का स्नेह और सहयोग आगे भी बना रहे, ताकि सनातन धर्म, भारतीय संस्कृति और प्रभु श्रीराम के आदर्शों का संदेश जन-जन तक पहुंचे।

आयोजन में आचार्य रमाशंकर शुक्ल, दीनानाथ दुबे, नागेंद्र कुमार मिश्र, वीरेंद्र चौबे, संजय चौबे, कमलेश मिश्र, आकाश मिश्र, सूरज मिश्र, शीतला हलवाई और सरोज तिवारी सहित मंच के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं तथा मानस गायकों का विशेष योगदान रहा। मंच ने सभी रामभक्तों के प्रति आभार जताया।
