- मुंबई। साहित्य कला मंच की ओर से आयोजित 47वां अखिल भारतीय कवि सम्मेलन आजाद मैदान में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत हास्य सम्राट सुरेश मिश्र के संचालन में ज्योति त्रिपाठी की सरस्वती वंदना से हुई।

मुंबई में ‘बनारसी सांड़’ के नाम से मशहूर महेश दूबे ने अपनी हास्य कविताओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। उदयपुर के राव अजातशत्रु ने राजनीतिक दलों के नेताओं पर रची कविताओं से खूब गुदगुदाया। रतलाम के वरिष्ठ कवि धमचक मुल्तानी ने हास्य के साथ संस्कारों पर आधारित कविता सुनाकर श्रोताओं का मन मोह लिया। सुरेश मिश्र की ‘वंदेमातरम्’ कविता भी खूब सराही गई।
इससे पहले महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने प्रभु श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण की आरती कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। मंच के अध्यक्ष एडवोकेट सुशील व्यास ने बताया कि परिसर में दस दिनों तक रामलीला का आयोजन किया जा रहा है।

सम्मेलन के संयोजक सुरेश भरतिया ने कवियों का स्वागत किया। इस अवसर पर चेयरमैन विश्वनाथ भरतिया, प्रवीण अग्रवाल, विनय मिश्रा, अनिल आर. अग्रवाल, दीपक बूबना, राम किशोर दरक, त्र्यंबक तिवारी, पवन शर्मा (शेखावटी), प्रदीप लाड़ीवाल, विवेक अग्रवाल, पवन खेतान, काटन ग्रीन आदर्श रामलीला समिति के अध्यक्ष पं. राधेश्याम मिश्र, ओएनजीसी अधिकारी कपिल कुमार और संतोष दूबे सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।
