- भारत-मॉरीशस द्वितीय सनातन सांस्कृतिक सम्मेलन की संगोष्ठी

▪️ मुंबई
ब्रह्मराष्ट्र एकम् विश्व महासंघ न्यास द्वारा आयोजित द्वितीय अंतरराष्ट्रीय भारत-मॉरीशस सनातन सांस्कृतिक सम्मेलन 2026 के अंतर्गत आज दिनांक 18 जून 2026 को मॉरीशस स्थित रबिन्द्रनाथ टैगोर इंस्टिट्यूट के सभागृह में एक भव्य वैचारिक संगोष्ठी एवं व्याख्यान कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।
सम्मेलन के प्रेरणास्रोत एवं मार्गदर्शक परम पूज्य श्री श्री 1008 डॉ. सचिन्द्रनाथ जी महाराज, श्रीकुल पीठाधीश्वर एवं संस्थापक-अध्यक्ष, ब्रह्मराष्ट्र एकम् विश्व महासंघ न्यास के सान्निध्य एवं मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य सनातन संस्कृति, वैश्विक मानवता, शिक्षा, युवा नेतृत्व तथा भारत-मॉरीशस के सांस्कृतिक संबंधों को और अधिक सुदृढ़ करना रहा।
इस अवसर पर आयोजित संगोष्ठी में विभिन्न विषयों पर विद्वत्तापूर्ण व्याख्यान प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम के प्रमुख वक्ताओं में डॉ दिनेश चहल, कुशाग्र मिश्र, अनिस्था लाल सिंह रुगजी, दर्शन बी राज तथा अवनीश पाण्डेय (कल्लू महाराज-अर्चक, काल भैरव मंदिर) शामिल रहे।
वक्ताओं ने ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ की भावना को वर्तमान वैश्विक परिप्रेक्ष्य में मानवता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए सांस्कृतिक एकता एवं विश्व बंधुत्व का संदेश दिया। ब्रह्मराष्ट्र एकम् विश्व महासंघ न्यास ने इस सफल एवं गरिमामय आयोजन की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले श्री चंद्रज्योति बूबून, डॉ. कल्याणी जुग्गू, जयचंद लालबीहैरी के प्रति अपनी हार्दिक कृतज्ञता एवं विशेष धन्यवाद व्यक्त किया।
