
▪️ मुंबई
स्व. अमरकांत झा की 80वीं जयंती के अवसर पर अमरकांत झा स्मृति प्रतिष्ठान और श्री राम जानकी चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से 18वें रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक संजय उपाध्याय ने किया।
कार्यक्रम में पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी, मनपा के सभागृह नेता गणेश खणकर, सुधार समिति अध्यक्षा संध्या विपुल दोशी, नगरसेवक शिवकुमार झा, शिवा शेट्टी, श्वेता कोरगावकर आदि उपस्थित थे।
विधायक संजय उपाध्याय ने स्व. अमरकांत झा को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि वे उत्तर मुंबई में भाजपा को मजबूत करने वाले प्रमुख स्तंभों में से एक थे। उन्होंने संगठन और कार्यकर्ताओं के बीच गहरी पकड़ बनाई थी।

पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी ने भावपूर्ण स्मरण करते हुए कहा कि दहिसर से जोगेश्वरी तक किसी भी कार्यकर्ता के सुख-दुख में अमरकांत झा सबसे पहले पहुंचते थे। उन्होंने कार्यकर्ताओं की एक मजबूत टीम तैयार की और संगठन को नई दिशा दी।
इस अवसर पर विद्यालय के छात्रों को स्कूल बैग भी वितरित किए गए। रक्तदान शिविर में कुल 65 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। कार्यक्रम में नगरसेविका रेखा राम यादव एवं राम यादव भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल आयोजन अमित कुमार अमरकांत झा द्वारा किया गया।
