
▪️ मुंबई
मध्य रेल के मुंबई डिवीजन में सहायक विभागीय वित्तीय प्रबंधक (एडीएफएम) के पद पर कार्यरत रहे सुनील कुमार मसंद अपनी 36 वर्षों की लंबी और समर्पित रेल सेवा के बाद सेवानिवृत्त हो गए। उनके सम्मान में मध्य रेल मुख्यालय के मुख्य वित्तीय सलाहकार कार्यालय में भावभीना विदाई समारोह आयोजित किया गया।
इस अवसर पर सहकर्मियों और वरिष्ठ अधिकारियों ने उनके सेवाकाल की सराहना करते हुए उनके योगदान को याद किया। मसंद ने अपने कार्यकाल के दौरान वित्तीय प्रबंधन में दक्षता, अनुशासन और कार्य के प्रति निष्ठा का परिचय दिया, जिसकी सराहना विभागीय स्तर पर हमेशा होती रही।

इसके अतिरिक्त मुंबई डिवीजन के वित्त कार्यालय तथा कार्मिक विभाग की ओर से भी अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें सम्मानित किया गया। इन कार्यक्रमों में सहकर्मियों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ और सुखद सेवानिवृत्त जीवन की कामना की।
