
▪️मुंबई। स्वर संगम फाउंडेशन और नवल प्रयास (शिमला) के संयुक्त तत्वावधान में वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. विनोद प्रकाश गुप्त ‘शलभ’ के सम्मान में 31 अगस्त को स्थानीय विरंगुला केंद्र में ‘एक शाम डॉ. विनोद प्रकाश गुप्त ‘शलभ’ के नाम’ कार्यक्रम आयोजित किया गया।

स्वर संगम फाउंडेशन के संस्थापक हृदयेश मयंक ने अतिथियों का स्वागत किया। समारोह की अध्यक्षता राकेश शर्मा ने की, जबकि सैयद रियाज रहीम विशिष्ट अतिथि रहे। मंच संचालन मुस्तहसन अज़्म ने किया। दीपक खेर ने गीत और इरफान शेख ने गजल पेश की। डॉ. विनोद प्रकाश गुप्त ‘शलभ’ ने करीब एक घंटे तक अपनी गजलों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया।

गोष्ठी में कृष्ण गौतम, अवधेश विश्वकर्मा नमन, क़मर हाजीपुरी, अर्चना झा, अर्चना वर्मा सिंह, किरन मिश्र, भूपेंद्र मिश्र, अर्चना उर्वशी, डॉ. रोशनी किरण, डॉ. अनिल गौड़, जाकिर सरदार, रवि केडिया आदिल, जेपी बघेल, भगवान कौशिक, आरिफ महमूदाबादी, गुलशन मदान, प्रमोद कुश तन्हा, नरोत्तम शर्मा, रशीद बशर सहित अनेक रचनाकारों ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं। मुस्तहसन अज़्म ने संचालन किया।
