
▪️कोलकाता। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पहली बार पश्चिम बंगाल में धार्मिक कथा और प्रवचन के लिए पहुंचे। उनके आगमन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कथा स्थल पर बड़ी संख्या में लोग जुटे और जय श्रीराम तथा जय हनुमान के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो गया।
बंगाल पहुंचने पर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि वह यहां किसी का राजनीतिक परिवर्तन करने नहीं, बल्कि ‘मन परिवर्तन’ करने आए हैं। उन्होंने कहा कि समाज में धर्म, संस्कार और सनातन मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता है।
उनके कार्यक्रम को लेकर समर्थकों में उत्साह के साथ बंगाल की राजनीतिक और सामाजिक परिस्थितियों को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है। राज्य में धार्मिक आयोजनों और सनातन संस्कृति से जुड़े मुद्दों के बीच शास्त्री का यह पहला बड़ा प्रवचन कार्यक्रम महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
कथा के दौरान उन्होंने लोगों से धर्म और संस्कारों से जुड़ने तथा समाज में एकता और सद्भाव बनाए रखने का आह्वान किया। उनका कहना था कि सनातन परंपरा केवल पूजा-पद्धति तक सीमित नहीं, बल्कि जीवन को सही दिशा देने वाली व्यवस्था है।
धीरेंद्र शास्त्री के बंगाल दौरे के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने से आयोजन स्थल पर धार्मिक उत्सव जैसा माहौल नजर आया।
