▪️16 नवंबर को अंतिम सूची जारी होगी
- मुंबई। महाराष्ट्र में विशेष गहन मतदाता सूची पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत नाम दर्ज कराने और विवरण में सुधार के लिए कुल 18 लाख 79 हजार 584 आवेदन एवं आपत्तियां प्राप्त हुई हैं। चुनाव आयोग इनकी जांच के बाद 16 नवंबर 2026 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित करेगा।

आंकड़ों के अनुसार, नए मतदाताओं के नाम शामिल कराने के लिए फॉर्म-6 के तहत 12 लाख 14 हजार 713 आवेदन मिले। वहीं, नाम, पता और अन्य विवरणों में सुधार के लिए फॉर्म-8 के तहत 6 लाख 2 हजार 199 आवेदन प्राप्त हुए। मतदाता सूची से नाम हटाने के लिए फॉर्म-7 के तहत 62 हजार 672 आवेदन आए। इसके अलावा, प्रारूप सूची में दर्ज नामों को लेकर करीब 62 हजार आपत्तियां दर्ज की गईं।
गौरतलब है कि 31 अगस्त को जारी प्रारूप मतदाता सूची में पिछली सूची की तुलना में करीब 2.07 करोड़ मतदाताओं के नाम शामिल नहीं थे। अब चुनाव अधिकारी दावों और आपत्तियों की जांच कर उनका निपटारा करेंगे। नागरिकों को अंतिम सूची में अपना नाम और विवरण जांचने की सलाह दी गई है।
