
▪️मुंबई
त्योहार के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए पश्चिम रेलवे ने बांद्रा टर्मिनस और गोरखपुर के बीच चार फेरों वाली साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक के अनुसार, ट्रेन संख्या 05092 बांद्रा-गोरखपुर स्पेशल 11 और 18 नवंबर को प्रत्येक बुधवार को दोपहर 1.45 बजे रवाना होकर अगले दिन रात 11.55 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
वापसी में ट्रेन संख्या 05091 गोरखपुर-बांद्रा स्पेशल 9 और 16 नवंबर को सोमवार रात 9.55 बजे रवाना होकर बुधवार दोपहर 12 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी।
दोनों दिशाओं में ट्रेन बोरीवली, वापी, सूरत, वडोदरा, रतलाम, कोटा, गंगापुर सिटी, आगरा ईदगाह, टूंडला, कानपुर सेंट्रल, ऐशबाग, गोंडा और बस्ती सहित प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी। ट्रेन में शयनयान और द्वितीय श्रेणी के सामान्य डिब्बे होंगे।
ट्रेन संख्या 05092 की बुकिंग 31 अक्टूबर से पीआरएस काउंटरों और आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर शुरू होगी। यह ट्रेन विशेष किराये पर संचालित होगी।
