
▪️मुंबई
छठ महापर्व पर लोकगायिका कल्पना पटवारी ने पहली बार मैथिली, भोजपुरी, मगही, अंगिका और बज्जिका भाषाओं में सात पारंपरिक छठ गीतों की ‘छठ गीतमाला’ तैयार की है। इसका वीडियो शीघ्र ही म्यूजिक बॉक्स के यूट्यूब चैनल पर जारी होगा।
बिहार सरकार के कला एवं संस्कृति विभाग से राष्ट्रीय कला पुरस्कार प्राप्त करने पर कल्पना ने कहा कि असम की होने के बावजूद बिहार की लोक संस्कृति और विरासत से उनका गहरा लगाव है। वे बिहार की सांस्कृतिक सेवा को अपना सौभाग्य मानती हैं।

इस गीतमाला में मैथिली के दो, भोजपुरी के दो तथा मगही, अंगिका और बज्जिका के एक-एक गीत शामिल हैं। इसके गीत हृदय नारायण झा द्वारा लिखित एवं संकलित पुस्तक ‘सर्वसौभाग्यदायकम’ में भी शामिल हैं। यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत सूची में छठ महापर्व को शामिल कराने के लिए इन्टैक द्वारा तैयार डोजियर में भी इस पुस्तक को स्थान मिला है।
