- मुंबई। देश की एकता और अखंडता का संदेश देने के उद्देश्य से जलजा फाउंडेशन की ओर से रविवार को पवई के हीरानंदानी परिसर में ‘रन ऑफ यूनिटी’ का आयोजन किया गया। सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित इस दौड़ में करीब पांच हजार लोगों ने हिस्सा लिया। फाउंडेशन लगातार नौ वर्षों से यह आयोजन कर रहा है।

कार्यक्रम में अभिनेता सुरेंद्र पाल सिंह, भाजपा विधायक संजय उपाध्याय, शिवसेना विधायक दिलीप (मामा) लांडे, भाजपा नेता अमरजीत सिंह, जय प्रकाश शेट्टी, शिल्पा शेट्टी, संजना शेट्टी, शुभ महादिक, महेश शेट्टी, सुरेंद्र यादव, वीरेंद्र दुबे, सीताराम तिवारी, करण शेट्टी, शुभ्रांशु दीक्षित और अभिनेता सरहान सिंह उपस्थित रहे।
शुभ्रांशु दीक्षित ने बताया कि प्रतिभागियों के लिए 10, 5 और 3 किलोमीटर की श्रेणियां रखी गई थीं। समापन पर विजेताओं को पदक देकर सम्मानित किया गया।
