
▪️मुंबई
हरियाणा के समालखा स्थित संत निरंकारी आध्यात्मिक स्थल पर 29 अक्टूबर को 126 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न हुआ। 79वें निरंकारी संत समागम के समापन के बाद आयोजित समारोह में सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज और निरंकारी राजपिता रमित जी उपस्थित रहे। महाराष्ट्र सहित देश के विभिन्न राज्यों और ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड तथा कनाडा के नवयुगलों ने विवाह किया।

समारोह का शुभारंभ जयमाला और निरंकारी सांझा-हार से हुआ। मिशन की प्रधान राजकुमारी जी और कार्यकारिणी सदस्यों ने नवदंपतियों को आशीर्वाद दिया। हिंदी में निरंकारी लावों का गायन भी हुआ।
सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज ने नवदंपतियों को प्रेम, विश्वास, समान जिम्मेदारी और आपसी सम्मान के साथ वैवाहिक जीवन निभाने की प्रेरणा दी। निरंकारी राजपिता रमित जी भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

मंडल के सचिव जोगिन्दर सुखीजा ने बताया कि समाज कल्याण विभाग के सहयोग से आयोजित समारोह में विभिन्न भाषाओं और संस्कृतियों के जोड़ों ने एकता और भाईचारे का संदेश दिया। प्रिमल सिंह ने यह जानकारी दी।
