- स्व. पंडित रामजस उपाध्याय द्वारा स्थापित हिंदी भाषी संघ द्वारा आयोजित रामलीला संपन्न

▪️मुंबई
हिंदी भाषी संघ के तत्वावधान में 1 नवंबर को बोरीवली पश्चिम स्थित पं. रामजस उपाध्याय रामलीला मैदान में विराट कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। संघ के अध्यक्ष रामकृपाल उपाध्याय के संयोजन में हुए कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवी एवं भारतीय सद्विचार मंच के संस्थापक डॉ. राधेश्याम तिवारी को ‘पं. रामजस उपाध्याय विशिष्ट समाजसेवी सम्मान-2026’ से सम्मानित किया गया। बता दें कि पंडित रामजस उपाध्याय, डॉ राधेश्याम तिवारी को भरत कहकर संबोधित करते थे और सदैव अपने अनुज की तरह प्रेम करते थे।
कवि सम्मेलन में शशिकांत यादव, मनोज गुर्जर, महेश दूबे, प्रीति पाण्डेय, पार्थ नवीन और श्रद्धा शौर्य ने हास्य, व्यंग्य, देशभक्ति एवं भावपूर्ण रचनाएं प्रस्तुत कीं।
समारोह में पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी, विधायक संजय उपाध्याय, पूर्व गृह मंत्री कृपाशंकर सिंह, एडवोकेट जे.पी. मिश्रा, उत्तर भारतीय संघ के अध्यक्ष संतोष आर.एन. सिंह, डॉ. ओमप्रकाश दुबे, आरटीआई एक्टिविस्ट अनिल गलगली, भारतीय सद्विचार मंच के अध्यक्ष डॉ. शिवश्याम तिवारी, विनोद यादव, बीना दोषी, डॉ. किशोर सिंह, आनंद दुबे, ब्रह्मदेव सिंह, सुभाषचंद्र उपाध्याय, सुरेंद्रकुमार मिश्रा, विनोद मिश्रा, प्रवीण शाह, अभय चौबे और डॉ. संदीप तिवारी उपस्थित रहे। सूर्यकांत उपाध्याय, सतीश दुबे एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने आयोजन में सहयोग दिया। संचालन महामंत्री डॉ. विनोद मिश्रा ने किया।
