- मुंबई । 26/11 मुंबई आतंकी हमले की 18वीं बरसी पर गुरुवार को शहीदों के बलिदान को याद करते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने श्रद्धांजलि अर्पित की। मुंबई पुलिस आयुक्त कार्यालय परिसर स्थित पुलिस शहीद स्मारक पर विशेष श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने शहीद पुलिस अधिकारियों एवं जवानों को पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। कार्यक्रम में पुलिस दल की ओर से शोक परेड आयोजित की गई और शहीदों को सलामी देकर मानवंदना दी गई।
इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी तथा शहीद पुलिसकर्मियों के परिजन भी उपस्थित रहे। 18 साल पहले 26 नवंबर 2008 को मुंबई पर हुए भीषण आतंकी हमले में आतंकवादियों से मुकाबला करते हुए कई पुलिस अधिकारियों और जवानों ने अपने प्राणों की आहुति दी थी।
