- मुंबई । मुंबई के आर.डी. नेशनल कॉलेज के सभागार में 24 नवंबर 2026 को ‘हमरंग काव्य संध्या’ का आयोजन साहित्यिक और आत्मीय वातावरण में हुआ। शाम 6 बजे कार्यक्रम की शुरुआत राजेश ऋतुपर्ण के स्वागत वक्तव्य से हुई। काव्य पाठ का संचालन हेमंत सिंह ने किया।

इस अवसर पर अमर त्रिपाठी, उदय भानु सिंह, शिवदत्त अक्स, अलका सिगतिया, वासिफ़ यार, पूनम खत्री और देवरूप शर्मा ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया।
कार्यक्रम में अमर त्रिपाठी के ग़ज़ल संग्रह ‘अमराई’ का परिचय राजेश ऋतुपर्ण ने दिया। संग्रह के प्रकाशन से जुड़े रोचक प्रसंग अमर त्रिपाठी ने साझा किए। हमरंग की ओर से सभी अतिथि कवियों को संग्रह की प्रतियां भेंट की गईं।
कार्यक्रम में कवि-नाटककार राजीव रोहित, कवि-गीतकार राजू मिश्र कविरा, कवि-गीतकार पीयूष पराग, शायर संजय गुप्ता, कवि मदन कुमार, कवि धनेश कुमार और शायर रवि यादव सहित अनेक साहित्यप्रेमी उपस्थित रहे।
अंत में राजेश ऋतुपर्ण ने सभी कवियों, शायरों, श्रोताओं और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
