सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित होता है और हर दिन पुण्यदायक माना जाता है। इस माह में सावन सोमवार, मंगला गौरी, हरियाली अमावस्या, तीज, कामिका व पुत्रदा एकादशी, सावन शिवरात्रि, नाग पंचमी और रक्षा बंधन जैसे पर्व विशेष महत्व रखते हैं।

नाग पंचमी तिथि और मुहूर्त
वेदों के अनुसार इस वर्ष नाग पंचमी 29 जुलाई को मनाई जाएगी। पंचमी तिथि 28 जुलाई की रात 11:24 से शुरू होकर 30 जुलाई की रात 12:46 तक रहेगी। पूजन का शुभ मुहूर्त सुबह 5:14 से 7:55 तक है।
इस दिन शिव योग, रवि योग और शिववास योग का संयोग बन रहा है। साथ ही उत्तराफाल्गुनी व हस्त नक्षत्र, बव और बालव करण भी इस दिन को विशेष बना रहे हैं।
पूजन का महत्व
इस शुभ अवसर पर भगवान शिव, माता पार्वती और नाग देवता की पूजा करने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और साधक को शिव कृपा के साथ नाग देवता का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है।
सांपों की पूजा करते समय हिंसा से बचें और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लें। नाग पंचमी का पर्व लोक आस्था, प्रकृति और संस्कृति का संगम है।