
वॉशिंगटन/लंदन।
खगोल वैज्ञानिकों ने पृथ्वी से लगभग 40 प्रकाश वर्ष दूर एक ऐसे ग्रह की खोज की है, जो आकार में पृथ्वी के बराबर है और अपने तारे के हैबिटेबल जोन में स्थित है। इस ग्रह का नाम Gliese 12 b रखा गया है।
यह ग्रह एक लाल बौने तारे Gliese 12 की परिक्रमा करता है। अनुमान है कि यदि इस ग्रह पर कोई वायुमंडल नहीं हुआ तो इसकी सतही औसत तापमान करीब 42 डिग्री सेल्सियस होगा। यह तापमान जीवन की संभावना वाले ग्रहों के लिए वैज्ञानिकों की रुचि का केंद्र बनाता है।
फिलहाल वैज्ञानिकों को यह नहीं पता कि इस ग्रह पर वायुमंडल है या नहीं। यदि वहां स्थायी वायुमंडल पाया गया तो यह पानी और जीवन की संभावनाओं की दिशा में बड़ा संकेत साबित हो सकता है। यही कारण है कि खगोलविद इसे अध्ययन के लिए एक अत्यंत महत्वपूर्ण उम्मीदवार मान रहे हैं।
आने वाले वर्षों में जेम्स वेब स्पेस टेलिस्कोप और अन्य उन्नत उपकरणों की मदद से इस ग्रह के वातावरण का गहन अध्ययन किया जाएगा ताकि यह पता लगाया जा सके कि इसमें ऑक्सीजन, जलवाष्प या जीवन के अन्य संकेत मौजूद हैं या नहीं।
स्रोत: Time | New York Post | ScienceAlert | IAC