
मुंबई। आधुनिक कला की दुनिया में एक अनोखा प्रयोग सामने आया है। कलाकार विशाल प्रजापति ने संत प्रेमानंद जी महाराज की सिलिकॉन मूर्ति तैयार की है, जिसे देखकर आम दर्शक पहली नज़र में असली और नकली का फर्क कर पाना मुश्किल हो जाता है।
विशाल प्रजापति ने इस मूर्ति में महाराज के भावों को इतनी बारीकी से उकेरा है कि मानो मूर्ति में प्राण ही उतर आए हों। उनका कहना है कि उन्होंने इसे बनाने में महीनों की मेहनत और सटीक अध्ययन किया है ताकि महाराज की सहज भक्ति और शांति भाव दर्शकों तक पहुंच सके।
इस मूर्ति का वीडियो विशाल प्रजापति ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर साझा किया है, जिसे अभी तक हजारों लोग देख चुके हैं और कलाकार की कला की सराहना कर रहे हैं। कला प्रेमियों का मानना है कि यह प्रयास भारतीय मूर्तिकला में एक नया आयाम जोड़ने वाला है।
