- महाराष्ट्र मोटर वाहन कर संशोधन विधेयक को मंजूरी

● मुंबई
महाराष्ट्र विधानसभा ने पर्यावरण संरक्षण और राजस्व बढ़ाने की दिशा में ‘महाराष्ट्र मोटर वाहन कर (संशोधन) विधेयक, 2026’ को सर्वसम्मति से मंजूरी दे दी है। परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने बताया कि इस कानून का उद्देश्य प्रदूषण पर नियंत्रण और आधुनिक परिवहन व्यवस्था को बढ़ावा देना है।
नए प्रावधानों के तहत पुराने और प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों पर पर्यावरण कर में उल्लेखनीय बढ़ोतरी की गई है। अब दोपहिया वाहनों पर यह कर रु 2,000 से बढ़ाकर रु 4,000, पेट्रोल वाहनों पर रु 3,000 से रु 6,000 और डीजल वाहनों पर रु 3,500 से रु 7,000 कर दिया गया है। यह कर पांच साल के लिए एकमुश्त लिया जाएगा।
सरकार का अनुमान है कि इस संशोधन से राज्य को हर साल करीब रु 160 करोड़ से अधिक का अतिरिक्त राजस्व प्राप्त होगा। सरकार का मानना है कि इस कदम से नागरिकों को बीएस-6 और इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा, जिससे प्रदूषण में कमी आएगी।
