
● मुंबई
गोदी कामगारों के नेता स्वर्गीय कॉमरेड एसआर कुलकर्णी की 99वीं जयंती के अवसर पर मुंबई पोर्ट ट्रस्ट अस्पताल में मरीजों को फल वितरण कर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम शिवसेना के सेक्रेटरी एवं पूर्व सांसद राहुल शेवाले के करकमलों द्वारा संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के महाराष्ट्र प्रवक्ता संजय ठाकूर, स्थानीय लोकाधिकार समिति के अध्यक्ष मिलिंद घनकुटकर, नंदू राणे, संजय माधव, राजेश दुबे, कामगार नेता श्री आर. एम. मूर्ति, मुंबई पोर्ट ट्रस्ट की भूतपूर्व ट्रस्टी कल्पना देसाई, बापू वाटेगावकर, फिलिप भाई, जयप्रकाश तिवारी, शानुर शेख, गोकर्ण त्रिपाठी, गुड्डू पांडे, जानराव, अनिल त्रिवेदी, रवी पांडे, संजय रणदिवे, स्वामी पौल, नंदलाल यादव और राम वरई सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को सफल बनाने में सुनील माने, जयप्रकाश तिवारी, गुड्डू त्रिपाठी, मोहन माली तथा शिवसेना की महिला कार्यकर्ता रत्ना राकेश पांडे का विशेष योगदान रहा।
इस अवसर पर राहुल शेवाले ने उपस्थित कर्मचारियों एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि केंद्र और राज्य सरकार के सहयोग से गोदी कामगारों को बंदरगाह की जमीन पर आवास उपलब्ध कराने के प्रयास किए जाएंगे।
